फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी व्यापारी की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 29 Apr 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
शव - फोटो : शव
विज्ञापन
असोहा थानाक्षेत्र के मिर्री खुर्द निवासी सब्जी व्यापारी की लूट के बाद हत्या कर दी गई। व्यापारी के सिर में चार जगहों पर गंभीर चोटें मिली हैं। व्यापारी गांव के ही चार साथियों के साथ लोडर से लखनऊ के लिए निकला था। फिलहाल इस मामले में किसी प्रकार की तहरीर न मिलने पर पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है।  मिर्रीखुर्द गांव निवासी शिवराम (70) सब्जी व्यापारी था। गुरुवार सुबह चार बजे वह घर से दस हजार रुपये लेकर गांव के ही चार सब्जी व्यापारियों के साथ एक लोडर से दुबग्गा मंडी लखनऊ के लिए निकला था।
विज्ञापन


दोपहर लगभग दो बजे बेटे रामचंद्र ने पिता को फोन कर हालचाल जाना। शाम छह बजे रामचंद्र के पास फोन आया कि नवाबगंज सीएचसी आ जाओ। जब वह सीएचसी पहुंचा तो पिता का शव पड़ा देखा। साथ गए लोगों से जानकारी ली तो उनका कहना था कि वापस आते समय अचानक नाक से खून आया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे नवाबगंज सीएचसी लाया गया। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रामचंद्र ने बताया कि पिता के पास जो दस हजार रुपये थे वो गायब हैं। इतना ही नहीं सिर पर चोट के निशान हैं।

इस पर उसने लूट के बाद पिता की हत्या किए जाने की आशंका जताई। अजगैन थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के बेटे ने लूट के बाद हत्या की आशंका जताई है लेकिन तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें