फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में महिला समेत दो की जान गई

Thu, 13 Oct 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
kin of deceased - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
गंगाघाट थाना क्षेत्र के सहजनी रेलवे क्रासिंग के पास ओएचई पोल संख्या- 62/13 व 62/15 के बीच अप लाइन छोर से दयालखेड़ा निवासी सोनी रावत (30) पत्नी राजकुमार रावत देवारा स्थित अपने खेत से पैदल आ रही थी। कुछ और महिलाएं भी साथ में थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोनी करवा पूजन में इस्तेमाल होने वाली सीके  रेल लाइन किनारे बीनने लगी, तभी लखनऊ से कानपुर जा रही टाटा-छपरा एक्सप्रेस आ गई। जिसकी चपेट में आकर वह कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। साथ रही अन्य महिलाओं ने जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची गंगाघाट पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरी घटना मंगलवार की रात करीब 11 बजे हुई। थाना बरौर अचलगंज निवासी गोपीकिशन यादव (51) पुत्र छुट्टन यादव शुक्लागंज निवासी अपने साढ़ू के यहां आए थे। किसी काम के सिलसिले में उन्नाव जाने के लिए वह गंगाघाट रेलवे स्टेशन पहुंचे। तब तक कानपुर लखनऊ एलकेएम पैसेंजर चल पड़ी। ट्रेन पर चढ़ते समय सीढ़ियों से पैर फि सल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गए। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना जीआरपी उन्नाव को दी गई। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें