फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने घर से लाखों का माल उड़ाया

विज्ञापन
मगरवारा में हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
उन्नाव। शहर कोतवाली के मसवासी गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोर सवा लाख के जेवर, नगदी व मोबाइल चुरा ले गए। घटना के समय दंपति घर में सो रहे थे। गुरुवार सुबह नींद खुलने पर परिजनाें को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर मगरवारा चौकी इंचार्ज ने जांच की।

  मगरवारा चौकी क्षेत्र के मसवासी गांव निवासी बउवा यादव के घर को चोरों ने निशाना बनाया। छत के रास्ते घर के अंदर पहुंचे चोरों ने तीन कमरों का ताला तोड़कर लाखों का माल पार कर दिया। घटना के समय बउवा यादव व इनकी पत्नी घर के बाहर की ओर टीन शेड के नीचे सो रही थीं। इन्हें चोरी की भनक नहीं लगी।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह बउवा व इनकी पत्नी सो कर उठीं तो कमरों के ताले टूटे देखकर होश उड़ गए। कमराें में बक्से व अलमारी खुली थी। सामान बिखरा पड़ा था। जेवर, नगदी व मोबाइल गायब थे। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मगरवारा चौकी इंचार्ज बालिस्टर सिंह के अलावा सौ नंबर  पुलिस मौके पर पहुंची। बउवा ने बताया कि चोर बक्से में रखे लगभग 1,25000 कीमत के जेवर के अलावा दस हजार नगद व छह हजार रुपये की कीमत का मोबाइल चुरा ले गए।
...............................
मगरवारा चौकी क्षेत्र में चोरों का आतंक
मगरवारा चौकी क्षेत्र में चोरों का आतंक है। लगातार चोरी की वारदातें हो रही हैं। तीन दिन पहले चोरों ने गोकुल बाबा मंदिर को निशाना बनाया था। यहां से चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया था। पुलिस को मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की फुटेज मिली थी। पुलिस अभी तक चोरी का खुलासा नहीं कर पाई।  
विज्ञापन

स्कूल से हजारों का सामान चोरी
ऊंचगांव। बारासगवर थानाक्षेत्र के गांव रौतापुर में संचालित प्राथमिक स्कूल में बुधवार की रात चोर दीवार फांदकर अंदर पहुंच गए। रसोईघर का ताला तोड़कर गैस सिलिंडर के साथ ही भट्ठी व खाद्यान्न सामग्री चुरा ले गए।  गुरुवार सुबह प्रधान टीचर दीपिका मेहरोत्रा स्कूल पहुंचीं। सामान गायब देखकर वह सन्न रह गईं।  उन्होंने थाने में तहरीर दी है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें