बैदरा गांव में दीवार में लगाई गई सेंध।
- फोटो : अमर उजाला
बारासगवर थानाक्षेत्र के गांव बैदरा में सोमवार की रात चोरों ने घर में सेंध लगाकर लाखों के जेवर व नगदी पार कर दी। सुबह सोकर उठे परिजनों को वारदात की जानकारी हुई। चोरी की सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की।
बैदरा गांव निवासी मनमोहन के घर की दीवार में सोमवार रात चोरोें ने सेंध लगा दी। घर में घुसे चोर कमरे में रखी अलमारी को खोलकर ढाई लाख रुपये की कीमत के जेवर व पचास हजार की नगदी चुरा ले गए। घर के सदस्यों को चोरी की भनक तक नहीं लगी। मंगलवार की सुबह परिजन सोकर उठे तो कमरे का दरवाजा खुला देखकर सन्न रह गए। अलमारी में सामान बिखरा पड़ा था। बक्सों के ताले टूटे हुए थे। इनसे सामान गायब नहीं हुआ था। पीड़ित ने थाने में सूचना दी। चौकी इंचार्ज ने मौके पर जाकर जांच की।
थानाध्यक्ष मुकेश बाबू ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही चोरियों का खुलासा किया जाएगा।