कल्याण अपार्टमेंट में चोरी के बाद फ्लैट का हाल
- फोटो : amar ujala
कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों में चोरों ने दो दुकानों व एक घर को निशाना बनाया। चोर यहां से लगभग तीन लाख रुपये का माल ले गए। जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना और तहरीर दी है।
बांगरमऊ क्षेत्र के नेवादा धर्मदास निवासी अकबाल शंकर की मिठाई की दुकान गांव में ही है। सोमवार रात चोरों ने लोहे की राड से दुकान का शटर तोड़ दिया और दुकान में रखी एक बोरी चीनी, दो टिन रिफ ाइंड, छह बोरी सरसों व परचून का सामान के अलावा दो हजार रुपये काउंटर की ड्रार से चोरी कर लिए। पड़ोस में ही रखी पान की गुमटी का ताला तोड़ लगभग पचास हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया।
इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के लतीफ पुर के मजरा अहिरन पुरवा निवासी राम सिंह के घर को निशाना बनाया। घर में रखे बक्से का ताला तोड़ उसमें रखे चांदी के कड़े, सोने के बाला व सोने की चेन उठा ले गए। पीड़ित ने बताया घटना के वक्त वह परिजनों समेत खेत में आलू की खोदाई करने गया था।