फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने समेटा हजारों का माल

Mon, 15 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
छत के रास्ते घर में दाखिल हुए चोरोें ने कमरे का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात और कीमती बर्तन समेत करीब 50 हजार का माल पार कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने घटना की जांच कर जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया है। कोतवाली क्षेत्र के मवई बह्मनान गांव निवासी अजय पुत्र मेवालाल शनिवार रात परिवार के साथ छत पर सो रहा था। देर रात घर में दाखिल हुए चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया। सुबह नींद खुलने पर जैसे ही वह नीचे पहुंचा कमरे का ताला टूटा देख दंग रह गया। अंदर जाकर देखा तो बक्से का ताला टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था। अजय ने छत के रास्ते चोरों के घर में घुसने की आशंका जता दो हजार रुपये, जेवरात और पीतल के बर्तन समेत करीब 50 हजार का माल चोरी होने की बात कही। उसने कोतवाल हनुमान प्रसाद पांडेय को तहरीर देकर शीघ्र घटना के खुलासे की मांग की। पुलिस ने उसके घर पहुंचकर घटना की जांच की और जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें