फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे से चोरों ने पार किया हजारों का माल

Fri, 03 Jun 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
होटल में चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ढाबा संचालक ने पुलिस को तहरीर दी है। भदनी गांव के निकट संचालित चंदेल ढाबा लगभग दो महीने से बंद चल रहा था। ढाबे में जरूरत का काफी सामान रखा था। बुधवार की देर रात चोरों ने ढाबे में का दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल हुए। बाद में दीवार में सेंध लगाकर पास ही स्थित एक कमरे में चले गए। कमरे में बर्तन, फ्रिज, बक्सा, कपड़े रखे थे। चोरों ने बर्तन व कपड़े तो पार कर दिए जबकि फ्रिज को ढाबे से लगभग चार सौ मीटर दूर खेतों में फेंक दिया। सुबह ग्रामीणों ने ढाबा संचालक सरोज सिंह को फ्रिज खेत में पड़ा होने की सूचना दी। जब वह ढाबे पर पहुंचा तो सभी ताले टूटे और कीमती सामान गायब मिला। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी बृजमोहन ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें