फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवतियों ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 28 Jan 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
हरियाणा के हिसार में प्रेमी जोड़े ने की सुसाइड
विज्ञापन

विज्ञापन
हसनगंज थानाक्षेत्र के मोहान कटरा निवासी रामदुलारी (25) पत्नी अमित कुमार का बुधवार को पति से झगड़ा हुआ था। झगड़े की सूचना पर युवती के पिता बसंतलाल निवासी लतीफ नगर थाना बंथरा बेटी के घर पहुंचे थे और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। आरोप है कि दंपति में फिर विवाद हुआ और अमित ने रामदुलारी को जमकर पीटा। पति अमित लखनऊ के नादरगंज स्थित बिस्कुट फैक्ट्री में काम करने चला गया। सास रामेश्वरी व ससुर रामखिलावन खेत पर गेहूं की फसल में खाद डालने गए थे। ननद कनक ट्यूशन पढ़ाने गई थी। रामदुलारी घर पर अकेली थी। तभी उसने कमरे में जाकर साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। कनक जब ट्यूशन से वापस आई तो भाभी का शव फंदे से लटकता देख माता-पिता को बताया। पिता ने बेटे को घटना की जानकारी देने के साथ ही मृतका के मायके पक्ष के लोगों को बताया। मायके पक्ष के लोगों के आने के बाद पुलिस को सूचना हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रामदुलारी की दो साल पहले शादी हुई थी। एक नौ माह का लड़का अभ्यांश है। औरास थानाक्षेत्र के गांव राई में गुरुवार दोपहर को संगीता (30) पत्नी सुखवीर घर थी और डेढ़ साल के बच्चे अंशुत को दूध पिला रही थी। पति घर के बाहर बैठा था जबकि ससुर गुरुप्रसाद व सास गोमती दूसरे घर में थे। दूध पीने के बाद अंशुत खेलते-खेलते बाहर चला गया और बरामदे में खड़ी साइकिल गिरा ली। इस पर पति सुखवीर बच्चे को लेकर अंदर गया तो देखा संगीता का शव कमरे में गमछे से लटक रहा है। पति ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुखवीर ने बताया कि पत्नी व तीन बच्चों के साथ मुंबई के उल्लास नगर में रहता है। 25 जनवरी को ही वह गांव आया था। उसके मुताबिक संगीता मानसिक रूप से परेशान थी। उसका इलाज भी चल रहा था। पोस्टमार्टम हाउस में मिले मृतका के पिता शिवरतन निवासी देवीखेड़ा मलिहाबाद ने ससुराल पक्ष के लोगों पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें