फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में अधिवक्ता को मारी गई थी गोली

Fri, 20 Jan 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
accused in custody - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शुक्लागंज के मोहल्ला पोनीरोड निवासी अधिवक्ता बृजेश सिंह (मंगल) को मंगलवार देर शाम गंगाघाट के गांधी नगर मोहल्ला निवासी गौरव पुत्र जगदीश गौतम ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर गोली मारी थी। गौरव के मुताबिक वह जिस युवती से प्रेम करता है उससे बृजेश भी प्रेम करता है। बृजेश को रास्ते से हटाने के लिए उसने गोली मारी थी, लेकिन वह बच गया। उधर, मामला अधिवक्ता का होने से साथी अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश शुक्ला के नेतृत्व में एसपी नेहा पांडेय से मुलाकात कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। मामला बढ़ता देख एसपी नेहा पांडेय ने सीओ हृदेश कठेरिया को जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे। सीओ व गंगाघाट थानाध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी मामले का खुलासा करने के लिए दबिश दे रहे थे। गुरुवार सुबह एसओ ने ऋषी नगर की कैलाश वाटिका मोड़ के पास गौरव गौतम के अलावा घटना में शामिल ऋषभ गुप्ता ब्रह्म नगर, सूरज कुमार गौतम आदर्श नगर शुक्लागंज को गिरफ्तार कर लिया है। गौरव व ऋषभ के पास से एक-एक तमंचा व दो कारतूस के अलावा सूरज कुमार गौतम के पास से दो कारतूस बरामद किए हैं।  जबकि अभी रितिक निवासी आजाद नगर अभी फरार है। एसपी नेहा पांडेय ने बताया कि फरार युवक की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें