फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फंदे से लटकता मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

औरास। थानाक्षेत्र के गांव सरौंद में महिला का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जेठ ने शव लटकता देखकर मायके पक्ष को सूचना दी। मायके पक्ष के लोगों के पहुंचने के बाद पुलिस कोसूचना दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घटना के बाद से पति व ससुर फरार हैं। मृतका के पिता ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
सरौंद गांव निवासी सीता (30) पत्नी हीरालाल का शव घर के अंदर कमरे में रस्सी से फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पति व ससुर शव लटका देख बिना किसी को बताए मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


सीता के बच्चे सौम (5) व सौम्या (2) के रोने की आवाज सुनकर पास में रहने वाले जेठ व बड़ी बहन के पति सिपाहीलाल ने सफीपुर के मखदूम नगर निवासी मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी। बेटी की मौत की सूचना मिलते ही पिता गुरुप्रसाद बेटी के घर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के आने के बाद शव फंदे से नीचे उतारा गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गुरुप्रसाद ने बताया कि सीता का विवाह अप्रैल 2011 में किया था। बड़ी बेटी अंशू का विवाह भी इसी घर में सीता के जेठ से किया था। पिता ने बताया कि सीता के पति हीरालाल दहेज में बाइक व बीस हजार रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर आए दिन बेटी को मारते थे।
विज्ञापन


कई बार आकर समझौता कराया गया। मामला शांत नहीं हुआ। इन लोगों ने सीता को मारकर फांसी के फंदे से लटका दिया। इसके बाद घर से भाग निकले। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति हीरालाल, ससुर व बहनोई जयप्रकाश के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें