फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेबाजी में चले लाठी-डंडे, एक की मौत

Sat, 25 Feb 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
भाई के हमले में गंभीर रूप से घायल बालक विकास। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अजगैन थानाक्षेत्र के दौलतखेड़ा गांव निवासी पुत्तीलाल (65) गुरूवार शाम को पड़ोसी सुरेश (45) के साथ बैठकर गांव के बाहर शराब ठेके पर शराब पी। नशे में होने के बाद दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मारपीट हो गई। सूचना पर दोनों के परिजन पहुंचे और लाठी-डंडे चटकने लगे। गांव के लोगों ने जैसेतैसे दोनों पक्षों को शांत कराया। मारपीट के दौरान पुत्तीलाल के सिर में चोटें आने से उसे परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से बाद में कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को उपचार के दौरान पुत्तीलाल की मौत हो गई। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही सुरेश व उसके कैलाश, झूरी व सर्वेश पुत्र केसन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अजगैन थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश होने की बात बताई है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें