फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में खुद को गोली से उड़ाया

Sat, 24 Dec 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
मौरावां थानाक्षेत्र के गांव कोड़रा निवासी कृष्णदत्त लोधी (22) पुत्र दिवंगत रामचरन शुक्रवार सुबह खेत गया था। कई घंटे बाद भी घर न लौटने पर मां फूलदुलारी ने खोजबीन शुरू की। कृष्णदत्त का शव उसके ही खेत में खून से लथपथ मिला। बेटे का शव देखकर मां चीखी तो आसपास खेतों में काम कर रहे पहुंच गए। शव से कुछ ही दूर पर तमंचा पड़ा मिला। परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने मृतक के भाईयों से पूछताछ की तो प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई। पुलिस ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या करने की बात कही। भाई सुनील ने बताया कि कृष्णदत्त दिल्ली की एक लेदर फैक्ट्री में काम करता था। वह दीवाली पर घर आया था तब से यहीं था। परिजनों के अनुसार दिल्ली से लौटने के बाद से कृष्णदत्त का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उससे शादी भी करना चाहता था, लेकिन लड़की के परिजनों ने उसकी दूसरी जगह शादी कर दी थी। तभी से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। भाई के अनुसार हो सकता है इसी के चलते उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक छह भाईयों में पांचवें नंबर का था। थानाध्यक्ष दिनेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि मृतक के भाई सुनील कुमार ने प्रेम प्रसंग से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर लेनेे की तहरीर दी है। हालांकि पोस्टमार्टम और तफ्तीश के आधार पर  कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें