लखनऊ-कानपुर हाईवे सीमाक्षेत्र से गश्त कर लौट रही हाईवे पेट्रोलिंग कार को दही चौकी के पास ओवरटेक की कोशिश में ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। तेज टक्कर लगने से कार डिवाडर से टकराकर पलट गई। कार में बैठे इंस्पेक्टर व सिपाही समेत चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर इलाज को भिजवाया और क्रेन से कार को खीचकर पुलिस लाइन ले आए। कार में लगे कैमरों की फुटेज में ट्रक का नंबर आने के बाद पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
गुरुवार तड़के करीब 4 बजे हाईवे पेट्रोलिंग कार सीमा क्षेत्र से गश्त कर सोहरामऊ से शहर की ओर आ रही थी। दही चौकी के पास कार को ओवरटेक करने की कोशिश में लखनऊ रजिस्ट्रेशन नंबर के ट्रक ने कार को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। तेज टक्कर लगने से कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार इंस्पेक्टर आशुतोष त्रिपाठी, सदर कोतवाली में तैनात सिपाही विनोद यादव, कार चालक अस्फाक खां समेत एक अन्य सिपाही घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय टीएसआई जेएन सिंह ने कार में फंसे पुलिस को कर्मियों को किसी तरह बाहर निकाला। उन्हें खून से लथपथ देख इलाज के लिए अस्पताल भेजा। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से खींचकर पुलिस लाइन में खड़ा किया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कार में लगे नाइट विजन कैमरों की फुटेज चेक की है। जिसमें लखनऊ रजिस्ट्रेशन नंबर के ट्रक से कार में टक्कर लगने की बात सामने आई है। ट्रक नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
-----------
खाना पकाते किशोरी की आग से जलकर मौत
उन्नाव। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के बद्रीपुरवा गांव निवासी रामदास की पुत्री आरती (17) गुरुवार सुबह चूल्हे में खाना पकाने पहुंची। जैसे ही उसने चूल्हे की लकड़ी जलाने के लिए केरोसिन डालकर माचिस जलाया। आग की तेज लपट ने उसके कपड़ों को चपेट में ले लिया। किशोरी का शोर सुन परिजनों ने आग बुझा उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के तीन घंटे बाद उसकी मौत हो गई।
---------------------