फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से हुई पालिका अध्यक्ष के बेटे की हत्या

Thu, 06 Oct 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
murder shimla
विज्ञापन
गंगाघाट पालिका अध्यक्ष मनोज गुप्ता के बेटे की हत्या धारदार हथियार से की गई है। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। पालिका अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ  हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए दबिशें दी जा रही हैं। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने जिला प्रशासन से 24 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


 मंगलवार की रात करीब आठ बजे मरहला चौराहे के विद्युत पावर सब स्टेशन के पास बीच सड़क पर पालिका अध्यक्ष के बड़े बेटे अभिजीत उर्फ  दीपक गुप्ता (22) का शव मिला था। सूचना पर परिजनों के साथ ही इलाकाई लोग व भाजपा कार्यकर्ता पहुंच गए थे। लोगों ने डीएम और एसपी को बुलाए जाने की मांग को लेकर हंगामा कर जाम लगा दिया। पालिका अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी को चार लोगों के खिलाफ हत्या किए जाने की तहरीर दी थी। हंगामा रात करीब 11 बजे शांत हुआ। बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे जिला पोस्टमार्टम हाउस में लखनऊ से आई फ ारेंसिक टीम के दो सदस्यों व  जिला अस्पताल के दो चिकित्सकों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में दीपक की हत्या धारदार हथियार से किए जाने की पुष्टि हुई। गंगाघाट पुलिस ने तहरीर पर पालिका ठेकेदार कानपुर निवासी अशोक अग्निहोत्री, भगवतदास घाट कानपुर निवासी सुरेश पंडा व गंगाघाट के नेहरू नगर निवासी पालिका सभासद अभिलाषा मिश्रा व उनके पति मनोज मिश्रा के खिलाफ  हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली।


 गंगाघाट थाने में सीओ सिटी ह्देश कठेरिया ने बताया कि पीएम पैनल के चिकित्सकों ने बताया कि किसी चापड़नुमा हथियार से हत्या की गई है। हत्यारोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं बालू घाट पर मीडिया से बातचीत करते हुए सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन को उन्होंने 24 घंटे का समय दिया है। इस अवधि मेें गिरफ्तारी न होने पर बड़ा कदम उठाया जाएगा। मनोज गुप्ता नगर पालिका अध्यक्ष के अलावा वह भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता भी हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें