फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक और शशि की आज पॉक्सो कोर्ट में होगी पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई ने विधायक को कस्टडी रिमांड पर लेकर किशोरी के पिता की हत्या के मुकदमे की जांच और तेज की है। शुक्रवार को उन्नाव पॉक्सो कोर्ट में विधायक और शशि की तलबी पेशी होगी। सीबीआई ने गुरुवार को उन्नाव पॉक्सो कोर्ट में हाईकोर्ट का वह आदेश भी दाखिल किया जिसमें पॉक्सो के पुराने मुकदमे की सुनवाई रोकने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

पॉक्सो कोर्ट में चल रहे मुकदमे में विधायक सेंगर और सह आरोपी शशि सिंह की तलबी पेशी के लिए न्यायाधीश ने 25 मई तय कर रखी है। आज दोनों को उन्नाव पाक्सो कोर्ट में पेश किया जाएगा। गुरुवार को कोर्ट पहुंची सीबीआई टीम ने पॉक्सो कोर्ट में 21 मई को इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से दिए गए उस आदेश की प्रति  दाखिल की जिसमें पाक्सो कोर्ट के उस मुकदमे की सुनवाई रोकने का आदेश दिया गया, जिसमें शशि सिंह के बेटे शुभम सिंह के अलावा ब्रजेश यादव और नरेश तिवारी आरोपी हैं। मौजूदा समय में तीनों जमानत पर जेल से बाहर हैं। मालूम हो कि सीतापुर जेल में बंद विधायक की तबीयत खराब होने से न्यायाधीश ने जेल अधीक्षक के आग्रह पर पिछली तलबी पेशी माफ कर दी थी। सह आरोपी शशि सिंह को सीतापुर से यहां कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। इस बार दोनों को पॉक्सो कोर्ट में तलबी पेशी के लिए लाया जाएगा।
---------

निजी व सरकारी सुरक्षाकर्मी सहित कई और निशाने पर
उन्नाव। भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई ने बुधवार को विधायक के खास ब्लाक प्रमुख सहित तीन लोगों से लंबी पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया। सूत्रों के मुताबिक विधायक के दो सरकारी गनर, निजी सुरक्षा कर्मियों के अलावा कुछ और लोगों को सीबीआई लखनऊ तलब कर सकती है।  सीबीआई  बुधवार को विधायक के खास ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह, सहयोगी संतोष मिश्रा और विनोद मिश्रा को लखनऊ बुलाकर लंबी पूछताछ कर चुकी है। पूछताछ के बाद तीनों से कहा गया है कि बुलाए जाने पर आना होगा। उधर विधायक के अलावा माखी थाने के पूर्व एसओ अशोक सिंह भदौरिया व दरोगा केपी सिंह को कस्टडी रिमांड पर लेकर किशोरी के पिता से मारपीट, उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने और मौत की घटना की पड़ताल की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक विधायक के सरकारी व निजी सुरक्षाकर्मियों के अलावा कई और करीबी सीबीआई के निशाने पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें