खेत में गेहूं की सिंचाई के दौरान पिता को इंजन के लिए डीजल देने जा रही दलित बालिका को गांव के ही एक युवक ने खींच लिया और दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।
थानाक्षेत्र के एक ग्राम पंचायत की 22 वर्षीय दलित किशोरी मंगलवार शाम पांच बजे पिता को खेत में चल रहे पंपिंग इंजन के लिए डीजल देने जा रही थी। पिता गांव के किनारे प्राइमरी स्कूल के पास खेत में पानी लगाए थे। गांव के बाहर पहुंचने पर गांव के ही एक युवक ने किशोरी को खींच लिया और पास के सरसों के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसकी जानकारी होने पर पीड़िता के पिता ने थाने में प्रार्थनापत्र दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी उन्नाव में रहता था और बीए की परीक्षा देने गांव आया है। घटना के बाद से आरोपी गांव से फरार है। एसओ बृजमोहन ने बताया कि पीड़िता के पिता के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एससीएसटी व दुष्कर्म की धाराओं में केस पंजीकृत किया गया है। साथ ही पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।