फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 हजार के रिचार्ज कूपन छीनकर भागे

Sat, 14 Mar 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवन्तनगर। पल्सर सवार दो युवकों ने बिहार-बक्सर मार्ग पर अजब खेड़ा स्थित गुप्ता टेलीकाम सेंटर से 70 हजार रुपये के रिचार्ज कूपन छीनकर भाग गए। टेलीकाम सेंटर मालिक ने बिहार थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


अजबखेड़ा निवासी मन्नर गुप्ता की गांव में ही बिहार बक्सर मार्ग पर गुप्ता टेलीकाम सेंटर नाम से दुकान है। गुरुवार देर शाम काली पल्सर सवार दो युवक दुकान आए और 10 रुपये का रिचार्ज कूपन लिया। दुकान मालिक ने डिब्बे में रखे कूपनों से कूपन निकालकर दिया कूपन लेकर दोनों युवक चले गये।

थोडी देर बाद पुन: दोनों युवक आए और 50 रुपये का रिचार्ज कूपन मांगा। जैसे ही दुकान मालिक ने डिब्बा खोला बाइक पर पीछे बैठे युवक ने डिब्बा छीन लिया और भाग निकले। दुकानदार ने बाइक से उन लोगों का पीछा किया लेकिन वो बक्सर की ओर निकल गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक डिब्बे में करीब 70 हजार रुपये के कूपन थे। थानाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह ने बताया कि किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। लोगों द्वारा जानकारी हुई थी कि कोई घटना हुई है। उधर, व्यापारी के साथ हुई लूट की अभी तक रिपोर्ट दर्ज न होने से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें