अजगैन थानाक्षेत्र के ग्राम कुसुंभी में भगवान श्रीराम के पुत्र कुश की ओर से स्थापित दुर्गा कुशहरी माता का पवित्र पौराणिक मंदिर है। रविवार रात चोर छत के रास्ते से मंदिर के अंदर घुसे और दरबार के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर मंदिर भवन के अंदर प्रवेश कर गए। चोर माता के भवन से मुकुट, चरण पादुका, हनुमानजी का मुकुट, राधाकृष्ण की बांसुरी व दीवाल घड़ी के अलावा दानपात्र उठा ले गए। अजगैन थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है लेकिन कोई तहरीर नहीं आई है।