बीघापुर। तेज रफ्तार जीप बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में जीप सवार वृद्ध महिला की मौत हो गई। तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। वृद्धा परिजनों के साथ कानपुर से दवा लेकर घर लौट रही थी। बिहार थाना क्षेत्र के बजौरा गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश सिंह अपनी भाभी ललिता सिंह व भतीजी अंजलि को लेकर गांव के ही मंटू सिंह की जीप से मंगलवार सुबह कानपुर गए थे। यह कानपुर से दवा लेकर दोपहर बाद घर लौट रहे थे। बहुराजमऊ गांव के पास मोटरसाइकिल सवार को बचाने में जीप अनियंत्रित हो गई। जीप सड़क के किनारे पलट गई। क्षेत्रीय लोगों ने जीप में फंसे लोगों को बाहर निकाला
। इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अचलगंज में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने ललिता सिंह (65) पत्नी कृष्ण कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल राजेश सिंह, अंजली व मंटू सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मंटू सिंह ने बताया कि ललिता के पति की एक माह पूर्व कैंसर से मौत हो गई थी।
------------------