फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत

Fri, 21 Oct 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
माखी थानाक्षेत्र के गांव चंपतपुर निवासी नीरज कुमार (25) पुत्र शिव कुमार अपने साथी धीरज (14) पुत्र राधाकृष्ण, रीशू (12) पुत्र श्रीपाल, सौरभ उर्फ छोटू (20) पुत्र लउवा के साथ एक बाइक से रुफ गड़ार जा रहे थे। बुधवार रात करीब दस बजे वे रायपुर गढ़ी-शंकरखेड़ा मार्ग पर आगे चल रही बाइक में टक्कर मार दी। इसमें सर्वेश (27) पुत्र चंद्रपाल निवासी मकदूदपुर चुरमा अजगैन व उनका भांजा संदीप (12) पुत्र रामनरेश पाल मझखोरिया घायल हो गए। हादसा चंपतपुर गांव से तीन किलोमीटर दूर होने से घायल सौरभ किसी तरह गांव पहुंचा और परिजनों को हादसे की सूचना दी।  परिजन व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल ले गए। यहां चंपतपुर निवासी नीरज, रिशू एवं दूसरी बाइक सवार मकदूदपुर चूरमा निवासी सर्वेश को मृत घोषित कर दिया गया। चंपतपुर के धीरज की हालत गंभीर देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। इसी तरह दूसरी घटना बिहार थाना क्षेत्र के सुमेरपुर-बक्सर मार्ग पर हुई। बक्सर मार्ग पर काम कर रहे मजदूरों में चित्रकूट निवासी राजू (30) पुत्र राजा निवासी एवं फत्तेपुर खीरी निवासी बलराम (34) पुत्र लालजी बाइक से खाना लेने बीघापुर जा रहे थे। बिहार पुलिया के पास पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें राजू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बलराम घायल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें