फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ों की गांठ में छिपाई 33 लाख की शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर(उन्नाव)। छह दिन पूर्व किशोर को रौंदने वाले ट्रक में कपड़ों की गांठ की आड़ में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब छिपाकर हरियाणा से कोलकाता ले जाई जा रही थी। सोमवार सुबह पुलिस ने कोतवाली परिसर में खड़े ट्रक से शराब उतरवाकर जब्त कर ली। पुलिस के अनुसार ट्रक से बरामद शराब की कीमत 33 लाख रुपये से अधिक है।
विज्ञापन


बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र ग्राम अतरधनी निवासी कासिम (15) पुत्र जाबिर को ट्रक ने रौंद दिया था। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई थी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला था। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा दिया था। इस बीच शक होने पर सोमवार को पुलिस ने ट्रक का तिरपाल खुलवाया। ट्रक में आगे की ओर कपड़े के बंडल लदे हुए थे।

पुलिस ने जब बंडल हटवाए तो पीछे अंग्रेजी शराब के गत्ते लदे मिले। पुलिस ने ट्रक में लदे गत्तों को एक एक कर उतरवाना शुरू किया। पुलिस के अनुसार ट्रक से बरामद शराब सिर्फ पंजाब में ही बेची जा सकती थी। शराब को बिना किसी कागजात के हरियाणा से कलकत्ता ले जाया जा रहा था। हादसे के आरोपी चालक रणजीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी थाना खेड़ी नाव सिंह जिला फतेहगढ़ पंजाब व क्लीनर बलखार सिंह पुत्र बंता सिंह निवासी जसरन थाना चमकौर जिला रोपड़ को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें