फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन के घर से लाखों की चोरी

Sat, 04 Feb 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
theft jewellery box - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हैदराबाद नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन का परिवार गुरुवार रात सो रहा था। इस दौरान चोर घर के पीछे से बांस लगाकर छत पर पहुंचे और रस्सी के सहारे घर में दाखिल हुए। चोरों ने अलमारी का लाकर तोड़कर एक लाख रुपये नगद व सोने व चांदी के जेवर उठा ले गए।  जिस कमरे में अलमारी व सामान रखा था उसमें ताला लगा हुआ था। शुक्रवार सुबह जब घर की महिलाएं उठीं तो कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा मिला। जेवर के डिब्बे खाली पड़े थे। अलमारी का लाकर टूटा हुआ था। इंद्रदेव ने बताया कि घर पर पत्नी प्रतिमा सिंह के अलावा बेटा शोभित उसकी पत्नी सुषमा, दूसरा सौरभ उसकी पत्नी रंजना व पौत्रियों में रिद्धि व सिद्धी अपने-अपने कमरों में सो रहीं थीं। उनके मुताबिक लाकर में दोनों बहुओं व पत्नी के करीब तीस लाख कीमत के जेवर थे। कुछ भी नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें