फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर कब्जे के विवाद में फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। थानाक्षेत्र के झाऊखेड़ा के मजरे पड़री में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी चल गईं। दोनों पक्षों से हवाई फ ायरिंग भी की गई। इसमें महिला समेत आधा दर्जन घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मारपीट की धाराओं में एनसीआर दर्ज कर ली है। घायलों को सीएचसी भेजा है।
विज्ञापन



झाऊखेड़ा निवासी मदन पुत्र भगौती का बेटा रिंकू गुरुवार को खेतों से घर आ रहा था। तभी अपने घर के सामने बैठे रामबाबू व उनके बेटे चंद्रशेखर, अंकित और अमित ने घेरेबंदी कर मारपीट शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर परिवार के लोगों के पहुंचने पर आरोपियों ने लाठीडंडों और कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। दहशत फैलाने के लिए हवाई फ ायरिंग करने लगे। रामबाबू ने अपनी तहरीर में मदन व उनके बेटे रिंकू, मोटू व राजू पर मारपीट और लड़ाई करने का आरोप लगाया है। बताया कि पत्नी सुशीला चुटहिल हो र्गइं।  पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मारपीट की धाराओं में एनसीआर लिखकर डाक्टरी परीक्षण के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। चौकी इंचार्ज सुनील सिंह ने फ ायरिंग से इनकार किया है ।
---------------

गालीगलौज व मारपीट की शिकायत
फ तेहपुर चौरासी। ग्राम प्रधान ने दो लोगों के विरुद्ध गालीगलौज व मारपीट की शिकायत थाना पुलिस से की है। ग्राम पंचायत बूलापुर हसनापुर के ग्राम प्रधान बद्री प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को वह ब्लाक से घर जा रहे थे। रामनरायण के घर के पास रवी व शीलू निवासी गोरीमऊ ने गालीगलौज के साथ मारपीट कर दी। थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें