फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई करने गए किसान की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ(चित्रकूट)। खेत की सिंचाई करने गए किसान पर करंट प्रवाहित विद्युत तार गिरा। करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के नेउरा निवासी कमलेश पांडेय (43) मंगलवार की रात को अपने ट्यूबवेल गया था।

उसकी पत्नी कुसलादेवी ने बताया कि गेहूं की बुआई के लिए पति खेतों की सिंचाई करने गए थे। मशीन चालू करते समय अचानक करंट प्रवाहित तार टूटकर उनके ऊपर गिरी। इसकी जानकारी होते ही आस पास के लोगों ने उसे सीएचसी मऊ में भर्ती कराया।
कुछ देर इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।

इसके बाद परिजन उसके शव का पोस्टमार्टम कराने की बजाए गांव ले आए और बुधवार की सुबह अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की जानकारी पर तहसीलदार राजकुमार पांडेय गांव पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना का लाभ मिलेगा। मृतक के चार बीघे जमीन है। उसके  दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरूण सिंह मुन्ना ने कहा कि इस परिवार को विद्युत विभाग से भी मुआवजा मिलना चाहिए। विद्युत विभाग की लापरवाही से तार टूटी है। इसकी जानकारी विभाग के अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें