फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई बाइक, बड़े भाई की मौत, छोटा घायल

विज्ञापन
- जिला अस्पताल में भर्ती सड़क हादसे का शिकार गोरखपुर निवासी ईशान राय। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बांगरमऊ। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर सिरधरपुर गांव के निकट तेज रफ्तार बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में बड़े भाई की मौत हो गई। छोटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस घायल को सीएचसी लाई। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक सवार गोरखपुर जिले के थाना व कस्बा बांसगांव के रहने वाले थे। दोनों नोएडा में बीटेक कर रहे थे। बुधवार को अंतिम पेपर के बाद वापस गोरखपुर जा रहे थे। हादसे की खबर पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। घायल युवक की हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के थाना बांसगांव के गांव गुनौरा निवासी रित्विक राय (25) पुत्र नारेंद्र प्रकाश राय छोटे भाई ईशान राय (23) के साथ नोयडा में रहता था। दोनों वहीं के एक कॉलेज से बीटेक कर रहे थे। यह बुधवार को पेपर के बाद रात में ही बाइक से गोरखपुर जाने के लिए निकल पड़े। बाइक रित्विक राय चला रहा था। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर लगभग छह बजे बांगरमऊ कोतवाली के रसूलपुर रूरी गांव के निकट बाइक अनियंत्रित होने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। रित्विक राय की घटनास्थल पर  मौत हो गई। ईशान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी लाई। यहां डाक्टर ने रित्विक को मृत घोषित कर दिया। ईशान की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बेटे का शव देख नारेंद्र बेहोश हो गए। इन्हें इमरजेंसी में लिटाकर होश में लाया गया। ईशान की हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लखनऊ लेकर चले गए। नारेंद्र बनारस यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि बाइक डिवाइडर से टकराई थी। कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें