फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से बच्चे की मौत, जिला अस्पताल में कई लोग भर्ती

Thu, 16 Jun 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
अजगैन थाना क्षेत्र के सरांय गांव निवासी सुलेमान के पुत्र इरशाद (3) कुछ दिन से बीमार चल रहा था। मंगलवार को मासूम की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने बताया कि पहले उसे पेट दर्द शुरू हुआ फिर उल्टी-दस्त शुरू हो गए। डाक्टर को दिखाने के बाद भी जब बच्चे की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे जिला अस्पताल लेकर आए। बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार को मगरवारा निवासी अनिल के पुत्र अजीत (4), सिंगरोसी निवासी रोशनी की बेटी सरिता (5) सफीपुर कसबा निवासी रोशन के पुत्र वीर (7) शहर के  मोहल्ला तालिब सरांय निवासी जैनब की पुत्री गुलअफ्शां (13) समेत अन्य को उल्टी-दस्त शुरू होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। 24 घंटे के अंतराल में डायरिया पीड़ित 38 मरीजों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें