फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता को बचाने पहुंची बेटी को धक्का दिया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के समदपुर भावा गांव में नशे की हालत में पहुंचे पड़ोसी को पिता से विवाद और धक्का मुक्की करते देख पिता को बचाने पहुंची बेटी को पड़ोसी ने पीटा और फिर धक्का दे दिया। सिर सीवर टैंक के ढक्कन में टकरा जाने से वह घायल हो गई। घरवाले उसे हसनगंज सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

समदपुर भावा गांव निवासी कमलेश माली का पड़ोसी दीपू सिंह रविवार रात शराब के नशे में था। गाली गलौज देने को लेकर कमलेश का विवाद हो गया। दीपू सिंह मारपीट करने लगा। पिता को पिटता देख उसकी बेटी अजिता (16) पहुंच गई। उसने विरोध करते हुए पिता को बचाने की कोशिश की। इस पर दीपू ने अजिता को भी पीटा और धक्का दे दिया। जिससे उसका सिर सीवर टैंक पर रखे पत्थर से टकरा गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। तेज खून बहते देख घरवाले अजिता को आनन फानन हसनगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता कमलेश ने पुलिस को बताया कि अजिता गांव के परिषदीय विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा थी। वह दो बहनों व एक भाई में बड़ी थी। कमलेश की तहरीर पर पुलिस ने दीपू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। हसनगंज एसओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच चल रही है और आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें