फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर मारपीट का आरोप

Fri, 27 May 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
टू
विज्ञापन
लड़की भगाने के एक मामले में आरोपी की पैरोकारी कर रहे युवक के घर बुधवार रात पुलिस ने जमकर बवाल काटा। पीड़ित का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने पत्तनी से अभद्रता करते हुए घर में जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस कार्यशैली के  विरोध में लगभग आधा सैकड़ा लोगों ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने जांच करा कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का लड़का 1 मई को पड़ोसी गांव की युवती को भगा ले गया था। पुलिस ने कुछ दिन बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आरोपी की पैरवी उसका साथी विजय कर रहा था। विजय का आरोप है कि बुधवार को वह रिश्तेदार के घर गया था। रात दो बजे करीब सफीपुर कोतवाली की पुलिस घर पहुंची और भागी युवती के जेवरात पत्नी से देने की बात कही। पत्नी ने विरोध किया तो उसके साथ अभद्रता की। इतना ही नहीं पुलिस ने घर में जमकर उत्पात मचाया। घर की गृहस्थी फैलाने के साथ तोड़फोड़ की। विजय ने बताया कि जब घर पहुंचा तो घटना की जानकारी पत्नी से हुई। शुक्रवार को लगभग आधा सैकड़ा लोगो ने एसपी नेहा पांडेय से मिलकर आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। इंस्पेक्टर हनुमान पांडेय ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें