फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने रैली निकाल किया जागरूक

Fri, 26 Aug 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भाजपा के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर उन्नाव शहर के सभी बूथों पर आयोजित हो रही तिरंगायात्रा के क्रम में गुरुवार को भरत मिलाप से यात्रा निकाली गई। यात्रा भरत मिलाप से शुरू होकर पुरानी बाजार, चौधराना, केसरगंज, रामनगर, तालिब सराय, छिपियाना, भूरीदेवी, दुपरापुर, कैथियाना, छतुरिया कुवां, धवनरोड, बाबूगंज होते हुए वापस भरत मिलाप में समाप्त हुई। यात्रा की अगुवाई चेयरमैन नगरपालिका परिषद उन्नाव रामचंद्र गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप निगम, मंडल अध्यक्ष सुशील तिवारी व जिला मीडिया प्रभारी विजय द्विवेदी ने की। यात्रा में आशीष शर्मा, नितिन यादव, शिशिर अस्थाना, अवनीश गुप्ता, छोटे, दिनेश गुप्ता, लाला सोनी, कन्हैया पंडित, दुर्गेश, मनोज मिश्र, वीरेश श्रीवास्तव, नीरज शुक्ला, जीतू, रमाकांत चौरसिया, ब्रजेश अवस्थी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें