फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों से ठगे आठ लाख रुपये

Fri, 12 May 2017 12:43 AM IST
उन्नाव
विज्ञापन
डीएम कार्यालय के बाहर ठगी के शिकार युवक व युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
फर्जी एनजीओ के झांसे में आकर पढ़े लिखे बेरोजगार लाखों की रकम गवां बैठे। एनजीओ संचालक ने बेरोजगारों को रोजगार के सपने दिखाकर एक साल में करीब आठ लाख रुपये जमा कराए। इसके बाद लाखों की रकम लेकर संचालक फरार हो गया। मशक्कत के बाद जब कुछ जानकारी नहीं मिली तो गुरुवार को ठगी के शिकार युवक व युवतियां डीएम व एसपी कार्यालय पहुंचे। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा न्याय की गुहार लगाई है।

न्यू शिक्षण संस्थान आरडीए कांपलेक्स जेल गार्डेन रोड रायबरेली के नाम एक एनजीओ ने जिले में भी दिसंबर 2016 में अपनी पैठ बिठाई। एनजीओ का निदेशक बने अर्जुन सिंह ने ब्लाक स्तर पर अपनी ब्रांच खोली। इसके ग्रेजुएट युवक व युवतियों को ब्लाक स्तर पर सहायक शिक्षक व विभिन्न विभागों में सुपरवाइजर की नियुक्ति का झांसा देकर प्रति युवक 20 से 25 हजार रुपये वसूली की।
विज्ञापन


नौ महीनों में फर्जी एनजीओ के झांसे में करीब तीन दर्जन युवक व युवतियां आए। फर्जी संचालक इनसे करीब आठ लाख रुपये इकट्ठा कर फरार हो गया। जालसाज के चक्कर में फंसे युवक व युवतियां मार्च माह से उनकी खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन किसी तरह की कोई जानकारी नहीं मिली। युवकों ने रायबरेली में पता किया तो जानकारी हुई कि उक्त ऐसा कोई एनजीओ नहीं है। इस बीच युवक ने अपने सारे फोन नंबर भी स्विच ऑफ कर दिए।
विज्ञापन


लाखों की ठगी का शिकार बेरोजगार गुरुवार को डीएम से अपना दर्द बताने पहुंचे। डीएम की गैर मौजूदगी देख एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां एसपी नेहा पांडेय को ठगी की दास्तान सुना न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने रिपोर्ट दर्ज कराकर मामले की जांच का आश्वासन दिया है। इस दौरान ठगी का शिकार जमुनाशंकर, दिवाकर मिश्र, सुरेंद्र सिंह, रोहित कुमार, जन्मेजय कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें