फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत छह पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। कार और 10 लाख रुपये न मिलने पर ससुरालीजनों ने महिला से उसकी दुधमुंही बच्ची छीनकर मारपीट की और घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास-ससुर और तीन ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



औरास थानाक्षेत्र के लोधई गांव निवासी दिव्या रावत पुत्री अशोक कुमार रावत की शादी 2 दिसंबर 15 को पुरवा कोतवाली के लंगरपुर ऊंचगाव निवासी महेंद्र पुत्र रामशंकर से हुई थी। शादी के बाद पति उसे दिल्ली ले गया। इसके बाद उसने बच्ची को जन्म दिया।


आरोप है कि बच्ची के जन्म के बाद पति महेंद्र, सास उमा, ससुर रामशंकर और ननद मनीषा, सोनिया और शशी ने बच्ची के जन्म में लगा खर्च, स्कार्पियो और 10 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर 1 मई 18 को बच्ची को छीनकर ससुर घर पर छोड़ गए। भाई मनीष ससुराल भेजने गया था तो भगा दिया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति और उसके माता पिता के साथ बहनों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



-कार और 10 लाख न मिलने पर बच्ची को छीन कर महिला को घर से निकाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें