फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली के सहजनी मोड़ के निकट वाहन की चपेट में आने से बाइक चल रहे युवक की मौत हो गई। साथी घायल हो गया। हादसा रात करीब एक बजे हुआ। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लाई। यहां डाक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर देखकर कानपुर रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।


अजगैन कोतवाली के गांव मरोचा निवासी राकेश (20) पुत्र जागेश्वर मजदूरी करता है। रविवार को वह लखनऊ में मजदूरी कर शाम को घर न जाकर उन्नाव आ गया। उसने गांव के साथी नीरज को बुलाया। राकेश ने शहर के मोहल्ला पीतांबरनगर निवासी दोस्त दीपक की बाइक ली। राकेश और नीरज कानपुर चले गए। रविवार रात लौटते समय सहजनी मोड़ के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। राहगीराें की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को जिला अस्पताल लाई। डाक्टर ने राकेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरज की हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया गया। मृतक की जेब में मिले मोबाइल नंबर से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत से मां शांती व अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। कोतवाली प्रभारी दिनेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर सहजनी के निकट देर रात हुआ हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें