उन्नाव। शहर कोतवाली क्षेत्र के हिरननगर में निर्माणाधीन मकान से चोर वायरिंग का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने तहरीर पुलिस को दी। इस बीच पुलिस ने एक युवक को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी भाग निकला।
शहर के हिरननगर निवासी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि उनके दामाद शशांक शुक्ला का मकान हिरन नगर में बन रहा है। शनिवार रात चोर निर्माणाधीन मकान से बिजली का सामान उठा ले गए। पड़ोसी ने चोरी की जानकारी पुलिस व अशोक कुमार को दी। चौकी इंचार्ज रामजीत के अनुसार पकड़े गए युवक का नाम उदन है। उसके साथी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
- साथी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं