फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

शराब के नशे में बाइक से घूम रहे थे
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। शराब के नशे में बाइक सवार तीन युवक मंगलवार रात अनियंत्रित होकर खंदक में जा गिरे, जिससे
तीनों घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। एक की इलाज के दौरान रात को मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के बरुहा निवासी रामनरेश का बेटा लवकुश (22), राममनोहर का बेटा अर्जुन (21) लालतू के बेटा संजय (21) की बाइक से देर शाम घूमने निकले थे। गाजीपुर थाने के चकसकरन गांव के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर खंदक में जा गिरे। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। सूचना पर एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। घायलों में लवकुश और संजय की हालत गंभीर देखकर भर्ती किया गया। लवकुश के सिर में गंभीर चोट थी, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। ईएमओ डाक्टर संतोष कुमार ने बताया कि तीनों शराब के नशे में थे, वह कुछ भी बताने की हालत में नहीं थे। इधर, पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने बताया कि लवकुश पुणे में प्राइवेट नौकरी करता था। उससे छोटे तीन भाई रोहित, मोहित, शिवकरन हैं। घटना के बाद से माता पिता का रो रोकर बुरा हाल है। एसओ अर्जुन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें