फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, दो लाख के जेवर किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। शहर के मोहल्ला लोकनगर में बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया और करीब दो लाख कीमत के जेवरात पार कर दिए। युवती घर लौट कर आई तो सामान बिखरा मिला। पीड़िता ने कोतवाली में दो युवकों के खिलाफ नामजद चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन



लोक नगर मोहल्ला निवासी निधी शुक्ला पुत्री श्यामाकांत परिवार सहित रिश्तेदारी में गई थीं। घर में ताला लटक रहा था। बुधवार को वह घर के अंदर जैसे पहुंची तो बक्से व अलमारी का ताला टूटा मिला। उसमें रखे जेवरात गायब थे। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पीड़िता ने पड़ोस में रहने वाले विशाल उर्फ डैंजर व सूरज पर चोरी का शक जताते हुए तहरीर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसआई चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


- युवती ने पड़ोस के ही दो युवकों पर दर्ज कराया चोरी का मुकदमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें