अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में जहर खाने से वृद्धा समेत दो की मौत हो गई।
अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव शिवपुर ग्रंट निवासी नन्हक्की (65) ने पारिवारिक विवाद के चलते बुधवार को जहर खा लिया। जिला अस्पताल में देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं बिहार थानाक्षेत्र के गांव वाजिदुपुर के मजरा डकनखेड़ा गांव निवासी कोमल (16) पुत्री स्व. रामचरण ने बुधवार देर रात संदिग्ध हालात में जहर खा लिया।
परिजन उसे पाटन स्वास्थ्य केंद्र लाए। सुधार न होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात अस्पताल में इलाज के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया। पिता रामचरण की दो साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। कोमल चार बहनों में सबसे बड़ी थी। मां रामा मौत के पीछे का कारण नहीं बता पाई। कोमल ने हाईस्कूल के बाद पढ़ाई छोड़ दी। बेटी की मौत से मां व बहनों में आसमा, सीता व शिखा रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेजा।