अमर उजाला ब्यूरो
नवाबगंज (उन्नाव)। अजगैन कोतवाली क्षेत्र में बनीं रेलवे कालोनी के निकट युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने पहचान कराने की कोशिश की पर शिनाख्त नहीं हो पाई।
एसओ अनिल सिंह ने बताया कि युवक की उम्र लगभग (40) साल है। वह सफेद रंग की शर्ट पहने है। लोगों के मुताबिक वह मानसिक बीमार था। काफी समय से टहल रहा था। शव मुर्दाघर में रखवाया गया है।