फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के जवान को कार में बंधक बना पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। छात्रा के अपहरण में प्रयोग की गई कार को पुलिस के सुपुर्द कर घर लौट रहे सेना के जवान को पीड़िता के परिजनों ने गाड़ी में बंधक बना लिया। आरोप है कि परिजनों ने उसे बंधक बनाकर पीटा और सड़क पर फेंक फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पहु्ची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की मां ने बीघापुर थाना में घटना की तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार मामला पेशबंदी का है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा का शहर के इंद्रा नगर निवासी आशीष पटेल ने साथियों के साथ 31 दिसंबर को अपहरण कर लिया था। पुलिस ने आशीष व उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि घटना में प्रयुक्त कार को बरामद नहीं कर सकी थी। आशीष ने बीघापुर के पहाड़पुर निवासी मनीष कुमार की कार अपहरण में प्रयोग की थी। मनीष राजस्थान के जोधपुर में सेना में जवान है। मनीष के अनुसार, गुरुवार को वह कार थाने में खड़ी कर मैजिक वाहन से घर लौट रहा था।

तभी सिकंदरपुरकर्ण के निकट छात्रा के परिजनों ने मैजिक रुकवा उसे उतार लिया और कार में बंधक बना लिया। रास्ते में उसकी पिटाई की और बाद में बीघापुर मार्ग पर छोड़ भाग निकले। आरोप है कि आरेापियों ने उसे गोली मारने का भी प्रयास किया था। आरोपियों के भागने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित मनीष की मां कुसुमा ने बीघापुर थाना में घटना की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष मो. अशरफ ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। मामला पेशबंदी का लग रहा है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-थाने में कार खड़ी कर लौटते समय घटना का आरोप
-पीड़ित की तहरीर पर जांच, पुलिस बोली- मामला पेशबंदी का
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें