फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार लुटेरे खींच ले गए महिला का झुमका

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। पति के साथ साइकिल से मायके जा रही महिला को रास्ते में रोक कर बाइक सवार लुटेरे उसका एक झुमका नोच ले गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन



बीघापुर थानाक्षेत्र के गांव रावतपुर निवासी पिंटू अपनी पत्नी सुमन को साइकिल में बैठाकर उसके मायके अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव मनोहरपुर जा रहा था। कुर्मापुर गांव के निकट मनोहरपुर मार्ग पर पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने साइकिल रुकवाई और झपट्टा मार कर सुमन के कान का झुमका नोच लिया और भाग निकले। इससे उसके कान में भी चोट आई है।

चीखने पर ग्रामीण पहुंचे लेकिन तब तक लुटेरे भाग चुके थे। अचलगंज एसओ आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।

-पति के साथ साइकिल से जा रही थी मायके, थाने में तहरीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें