अमर उजाला ब्यूरो
नवाबगंज। सोहरामऊ थानाक्षेत्र में एक वृद्ध का शव सई नदी में मिला है। पुलिस ने शव निकलवाया। आसपास के थानों में संपर्क किया तो पता चला कि वृद्ध लखनऊ जिले के बंथरा थानाक्षेत्र के गुदौली गांव का रहने वाला था। 22 सितंबर से लापता था। बेटे ने शव की पहचान की। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
सोहरामऊ थानाक्षेत्र के देवीपुर खड़वारी गांव के पास सई नदी में एक वृद्ध का शव मिलने की सूचना पर एसआई रामबाबू मौके पर पहुंचे। जानकारी पर मृतक का बेटा रामबाबू पहुंचा और शव की पहचान की। उसने बताया कि पिता कल्लू सिंह (85) थे। काफी तलाश के बाद भी कहीं पता नहीं चला तो 27 सितंबर को बंथरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रामबाबू के मुताबिक उसने पिता का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही तफ्तीश शुरू कर दी है।
-लखनऊ के बंथरा थाना के गुदौली गांव का रहने वाला था
-बारह दिन से लापता था, बेटे ने नहीं लगाया कोई आरोप