फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में पत्नी के साथ अंजान युवक को देख चढ़ा डाक्टर का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। शहर कोतवाली के एक मोहल्ले में घर में पत्नी के साथ अंजान युवक को देखकर पति का पारा चढ़ गया। उसने युवक पर लाठी से हमला कर दिया। खुद को बचाने के लिए युवक मकान की दूसरी मंजिल से कूद गया। इससे उसका दाहिना पैर टूट गया। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। बाद में उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।

शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला शिक्षिका का कानपुर नगर के मोहल्ला विजय नगर निवासी एक युवक से काफी नजदीकी है। महिला शिक्षिका का पति डाक्टर है। शुक्रवार दोपहर डाक्टर घर से बाहर था। दोपहर को एक युवक उसके घर पहुंचा। उस समय टीचर घर पर अकेली थी। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर डाक्टर अपने घर पहुंचा। पत्नी व कानपुर के युवक को एक साथ देख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्से में उसने लाठी से पीटने लगा। मोहल्ले के लोगों ने सौ नंबर पर सूचना दी। कोतवाली में तैनात दरोगा अमित द्विवेदी फोर्स के साथ पहुंचे और घायल को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। शिक्षिका भी जिला अस्पताल पहुंची। डाक्टर पवन कुमार युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद कानपुर रेफर कर दिया। कोतवाल अरुण द्विवेदी ने बताया तहरीर आएगी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-मोहल्ले के लोगों की सूचना पर घर पहुंचा, युवक पर लाठी से किया हमला
-भागने के प्रयास में दूसरी मंजिल से कूद गया युवक, पैर टूटा, कानपुर रेफर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें