पाटन। बिहार थानाक्षेत्र के भदेवरा में विवाहिता ने पति समेत छह ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
भदेवरा निवासी अंजली पत्नी धर्मराज ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका विवाह नवंबर 2016 को हुआ था। विवाह के बाद से ही लगातार दहेज की मांग की जाती रही।
6 मार्च को पति धर्मराज व पति के मामा शिव बहादुर, नंदोई मुकेश सिंह, ननद रेखा, ललिता व खुशबू ने मारपीट की और मायके से पल्सर बाइक लाने को कहा। अंजली ने बताया कि उसने अपने रायबरेली निवासी पिता राजकिशोर से मिलकर पूरी बात बताई। फिर पिता के साथ थाने आकर सभी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट व गालीगलौज की तहरीर दी। थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि मामला पंजीकृत कर लिया गया है।