फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मित्र के नाम पर युवाओं से हो रही ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उन्नाव। आयुष्मान योजना में आरोग्य मित्र पद पर भर्ती के नाम पर युवाओं से ठगी हो रही है। जिले में पद रिक्त होने का हवाला देते हुए लोगों से आवेदन लिए जा रहे हैं। नौकरी के लिए बड़ी संख्या में युवा हर रोज सीएमओ कार्यालय पहुंच रहे हैं। सोमवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचे छह से अधिक लोगों को किसी तरह का पद रिक्त न होने की बात कहकर लौटा दिया गया।


आयुष्मान योजना के तहत जिले में दस सरकारी व 14 निजी अस्पताल पैनल में शामिल हैं। सूचीबद्ध चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री आरोग्य मित्र का चयन करते हुए प्रशिक्षित किया जा रहा है। जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति ने डिस्ट्रिक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट के तहत जिला कार्यक्रम समन्वयक, जिला ग्रीवांस मैनेजर और डिस्ट्रिक्ट इन्फारमेशन मैनेजर पदों पर भर्ती कर ली। इसके बाद भी जिले में पद रिक्त होने का हवाला देकर आवेदन लिए जा रहे हैं। फर्जीवाड़ा करने वाले कामन सर्विस सेंटर के जरिए लोगों से आवेदन ले रहे हैं। एक हजार रुपये का ड्राफ्ट जमा कराया जा रहा है। सोमवार को कई लोग आरोग्य मित्र पद के संबंध में जानकारी लेने सीएमओ कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएमओ डा. लालता प्रसाद ने इन्हें कोई भी पद रिक्त न होने व ऐसे फर्जीवाड़े से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि पैसे लेकर योजना में विभिन्न पदों पर भर्ती का झांसा दिया जा रहा है। स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी लाल बहादुर यादव ने बताया कि आरोग्य मित्र के लिए चयन सरकारी चिकित्सालयों तथा निजी चिकित्सालयों में पूरे हो चुके हैं।

आरोग्य मित्र पद पर भर्ती के नाम पर ठगी
जिले में पद रिक्त होने का हवाला देकर लिए जा रहे आवेदन
नौकरी के लिए सीएमओ कार्यालय के चक्कर लगा रहे युवा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें