फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई रिक्शा चालक ने सिपाही पर मारपीट का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही पर मारपीट का लगाया आरोप
विज्ञापन


उन्नाव। शहर के आईबीपी चौराहा के निकट एक ई- रिक्शा चालक ने सिपाही पर मारपीट का आरोप लगाया है। चालक का कहना था कि सिपाही ने उससे मारपीट की, इससे उसके हाथ में चोट आ गई। सिपाही के मारपीट किए जाने से चालक ने सदर चौकी में हंगामा खड़ा कर दिया। इस बीच अन्य पुलिस कर्मियों ने उसे समझाकर वापस भेज दिया।


दीपावली पर्व पर शहर में ई- रिक्शा व ऑटो चालकों के प्रवेश पर बैन से मंगलवार को जगह जगह विवाद की स्थिति हुई। शहर में विभिन्न स्थानों पर बैरीकेडिंग लगने के बाद भी ऑटो चालकों ने जबरन निकलने की कोशिश की। इस पर कई बार सिपाहियों की चालकों से झड़प हुई।
विज्ञापन



ऐसे ही एक मामले में मंगलवार सुबह आईबीपी के निकट सिपाही ने एक ई रिक्शा चालक को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान विवाद हो गया। इस पर सिपाही ने चालक को डंडे से पीट दिया। ई- रिक्शा चालक घनश्याम का आरोप था कि सिपाही के डंडे से पीटने से उसके हाथ में चोट आई है। इस पर वह हंगामा करता हुआ सदर चौकी पहुंचा।
विज्ञापन



यहां युवक के शोर मचाने पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद ने मामला पूछा। इस बीच उसे समझाकर वापस घर भेज दिया गया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद ने बताया मामला सिर्फ विवाद का था।


- नो एंट्री में घुसने पर सिपाही ने रोका था ई- रिक्शा चालक को, मारपीट पर चालक ने सदर चौकी में काटा हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें