फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पेबाजों ने अधेड़ को बनाया शिकार, 20 हजार किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पाटन। बैंक से पैसा निकालने गए अधेड़ को टप्पेबाजों ने शिकार बनाकर झोले में रखे 20 हजार रुपये पार कर दिए।

ग्राम कुंदनपुर निवासी श्रीधर (50) पुत्र मैकू लोध सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त निकालने आर्यावर्त ग्रामीण बैंक बिहार गया था। उसने 20 हजार रुपये निकाले। इन्हें झोले में रखकर साइकिल से गांव के लिए चल दिया। भटनखेड़ा पावर हाउस के पास साइकिल की चेन में कपड़ा फं स जाने के वह नीचे उतरकर उसे निकालने लगा। कपड़ा निकालते समय पीछे से मोटरसाइकिल से आए युवक मदद करने के बहाने झोले में रखे 20 हजार रुपये निकालकर गौरा गांव की ओर चले गए।

श्रीधर चेन ठीक करने के बाद घर पहुंचा। उसने झोला देखा तो उसमें से रुपये गायब मिले। थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है।

टप्पेबाजों ने 20 हजार किए पार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें