फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्रफंदे से लटका मिला श्रमिक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। नगर के मोहल्ला गुलाम मुस्तफ ा निवासी युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। युवक के माता-पिता की पूर्व में मौत हो चुकी है। बड़े भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

गुलाम मुस्तफा निवासी अंशु (30) पुत्र पुत्तू का शव कमरे में शर्ट के फंदे पर खूंटी के सहारे लटका मिला। सोमवार सुबह जब अंशु का बड़ा भाई सोनू उसके कमरे में पहुंचा तो शव लटका देखा। अंशु तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। उसके माता पिता की मौत हो चुकी है। अंशु पिछले कई वर्षों से दिल्ली में रहकर मजदूरी कर रहा था। करीब एक माह पूर्व घर आया था। बड़े भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि अभी किसी प्रकार की शिकायत नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें