फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक का लोन चुकाने के लिए की 70 हजार की टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। सराफ से 70 हजार रुपये की टप्पेबाजी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने बाइक की किस्त जमा करने के लिए सराफ को निशाना बनाया। पुलिस ने युवक के पास से जेवर बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन


सफीपुर कस्बे के मोहल्ला बबर अली खेड़ा निवासी वेदप्रकाश की दुकान से सोमवार शाम एक युवक 70 हजार रुपये के जेवर लेकर चला गया था। गारंटी के तौर पर उसने अपनी बाइक दुकान पर खड़ी कर दी थी। कई घंटे तक युवक के न लौटने पर सराफ ने पुलिस को सूचना दी थी।

पुलिस ने जब जांच की तो नंबर प्लेट दूसरे वाहन की मिली। इस बीच चेचिस नंबर के आधार पर पुलिस ने बाइक मालिक का पता लगा लिया। पुलिस ने देर रात फतेहपुरचौरासी थानाक्षेत्र के सराय पतौली निवासी चुन्नीलाल के घर दबिश दी। पुलिस ने बेटे दिनेश को हिरासत में लिया। दिनेश ने बताया कि बाइक पर फाइनेंस की तीन किस्तें बची थी। उसने जेवर बेचकर रुपये अदा करने और बाद में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने की योजना बनाई थी। इसके लिए उसने बाइक की नंबर प्लेट भी बदल दी थी। हालांकि पुलिस ने उसे पहले ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया, जेवर बरामद
-युवक ने बाइक में लगाई थी दूसरे वाहन की नंबर प्लेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें