फतेहपुर चौरासी। थानाक्षेत्र के एक गांव में ढाई महीने पहले किशोर की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में कोर्ट के निर्देश पर पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है।
थानाक्षेत्र के सरांय गांव निवासी शिवम (14) पुत्र बुद्धीलाल का शव 9 नवंबर को घर के अंदर कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला था। घटना के समय पिता बाजार गया था। बहनें भी घर के बाहर थीं। देर शाम जब वह लौटी तो गांव के बाबूलाल अपने बेटे कुंवर पाल के साथ उसके घर से निकल रहे थे।
बहनों ने भाई का शव घर के अंदर देखा तो पिता व पुलिस को सूचना दी थी। दोनों बहनों ने पिता-पुत्र पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने सुनवाई नहीं की। पिता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के निर्देश पर पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अजयराज वर्मा ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
- कोर्ट के निर्देश पर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश
- नवंबर में किशोर का फंदे पर लटकता मिला था शव