फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागज की गड्डी थमा ठग लिए 25 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। बैंक से रुपये निकाल घर जा रही महिला को टप्पेबाजों ने बातों में उलझा लिया। महिला के हाथ में कागज गड्डी थमा उससे 25 हजार रुपये लेकर वह भाग निकले। पीड़िता ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने टप्पेबाजों की पहचान के लिए बैंक में सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।
विज्ञापन



अचलगंज थानाक्षेत्र के शिवपुर ग्रांट निवासी राज नारायन की पत्नी रूपवती शुक्रवार दोपहर कस्बे की पीएनबी शाखा से रुपये निकालने गई थी। रूपवती के अनुसार दो युवक उसे बैंक में मिले। युवक अपने खाते से रुपये निकालने की बात कर रहे थे। रूपवती ने बैंक खाते से 25 हजार रुपये निकाले और घर जाने लगी। तभी युवकों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। रूपवती के अनुसार जैसे ही वह पुरवा रोड की ओर पहुंची तभी युवकों ने उसे रोका और बातों में उलझा लिया।

इस दौरान कागज का एक पैकेट पकड़ाकर उससे 25 हजार रुपये ले लिए। कुछ देर बाद जब उसने कागज का पैकेट खोला तो उसमें सादे कागज की गड्डी निकली। थाने में शिकायत पर इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह महिला के साथ बैंक पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध लोगों की पहचान कराने की कोशिश की। थाना अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्ध को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन


शिकायती पत्र लेकर ठंडे बस्ते में जांच
बैंकों में हो रही टप्पेबाजी की घटनाओं में पुलिस शिकायती पत्र तो ले रही है लेकिन उनकी जांच या कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाती। बीते दो माह में अचलगंज कस्बे में बैंक में 13 टप्पेबाजी की घटनाएं हो चुकी है। सभी घटनाओं में पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन खुलासा एक भी घटना का नहीं हुआ।
विज्ञापन



- बैंक से रुपये निकाल घर जा रही महिला से हुई टप्पेबाजी
- पुलिस ने की सीसीटीवी फुटेज से संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें