फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर 40 हजार ठगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिरधरपुर में युवक को शादी का झांसा देकर दंपति ने 40 हजार रुपये ठग लिए। रुपये वापस मांगे तो उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


सिरधरपुर निवासी अवधेश ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। पत्र के मुताबिक गांव के एक युवक व उसकी पत्नी ने उसे एक लड़की से शादी कराने का झांसा दिया था। इसके बदले उन्होंने उससे 40 हजार रुपये लिए थे। कई दिन बीत जाने के बाद भी जब शादी की बात आगे नहीं बढ़ी तो उसने रुपये वापस मांगे। जिस पर दंपति ने उसे पीट दिया। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें